SIP Calculator

Calculate Your Mutual Fund Returns Online

Monthly
Quarterly
Yearly
₹5,00,000
₹10,00,000
₹15,00,000
₹25,00,000
₹35,00,000
₹50,00,000
Invested Amount ₹12,00,000 (₹12.00 lacs)
Est. returns ₹11,19,695 (₹11.20 lacs)
Total value ₹23,19,695 (₹23.20 lacs)
Projected Returns for various time duration (@12%)
Duration Amount Est. Returns Future Value

हर महीने ₹10,000 लगाओ और 10 साल में बनाओ ₹23 लाख -SIP Calculator से समझो पूरा खेल

पिछले हफ्ते मेरे एक दोस्त ने पूछा कि “यार अगर मैं हर महीने ₹5,000 SIP में लगाऊं तो 15 साल में कितना बनेगा?” मैंने कहा calculator खोलो। उसने कहा “कौन सा?” और फिर शुरू हुई वो परेशानी जो हर नए investor को होती है , Google पर 10 अलग अलग calculators, हर एक का अलग interface, कुछ में step up का option नहीं, कुछ में lumpsum नहीं।

यही problem हमारा SIP Calculator solve करता है।


SIP Calculator है क्या और क्यों ज़रूरी है?

SIP यानी Systematic Investment Plan में हर महीने एक तय रकम mutual fund में जाती है। यह concept simple है लेकिन असली सवाल यह होता है कि मेरे पैसे बढ़कर कितने होंगे। यहीं SIP Calculator काम आता है।

हमारे calculator में तुम सिर्फ तीन चीज़ें डालो —monthly investment, expected return rate और time period। बाकी सब calculator खुद calculate कर देता है। कोई confusion नहीं, कोई झंझट नहीं।


एक real example देखते हैं

मान लो Jaipur का एक 30 साल का IT professional है जो हर महीने ₹10,000 SIP में लगाना चाहता है। उसे नहीं पता कि 10 साल बाद कितना होगा। हमारे calculator में वो यह numbers डाले:

  • Monthly Investment: ₹10,000
  • Expected Return Rate: 12% प्रति वर्ष
  • Time Period: 10 साल

Result क्या आएगा?

राशि
कुल निवेश (Invested Amount)₹12,00,000
अनुमानित returns₹11,23,076
कुल मूल्य (Total Value)₹23,23,076

यानी उसने 10 साल में ₹12 लाख लगाए और बने ₹23 लाख से ज़्यादा। लगभग दोगुना। और यह कोई जादू नहीं है — यह है compound interest की ताकत जिसे Albert Einstein ने “दुनिया का आठवाँ अजूबा” कहा था।


हमारे SIP Calculator की खास बातें

SIP और Lumpsum दोनों

बहुत से calculators सिर्फ SIP calculate करते हैं। हमारे calculator में Lumpsum का option भी है। यानी अगर तुम्हारे पास एक बार में ₹1 लाख है और उसे invest करना है तो भी यही calculator काम आएगा।

Annual Step Up Feature

यह वो feature है जो ज़्यादातर free online calculators में नहीं मिलता। हर साल जब salary बढ़े तो SIP भी बढ़ाओ — इसे Step Up SIP कहते हैं। मेरे हिसाब से यह feature सबसे ज़्यादा underrated है। अगर तुम हर साल अपनी SIP 10% बढ़ाते हो तो final amount में फर्क बहुत बड़ा होता है।

अलग अलग Time Duration की Table

सबसे useful feature यह है कि calculator एक साथ 10 साल, 15 साल, 20 साल और 25 साल की projected returns की table दिखाता है। एक ही बार में तुम्हें चार scenarios का comparison मिल जाता है।


Projected Returns @12% — अलग अलग समय के लिए

अगर तुम हर महीने ₹10,000 की SIP करो और 12% annual return मानो तो यह table देखो:

समयकुल निवेशअनुमानित ReturnsTotal Value
10 साल₹12,00,000₹11,23,076₹23,23,076
15 साल₹18,00,000₹32,39,854₹50,39,854
20 साल₹24,00,000₹75,91,479₹99,91,479
25 साल₹30,00,000₹1,62,39,550₹1,92,39,550

इस table को ध्यान से देखो। 10 साल में returns ₹11 लाख, 20 साल में ₹75 लाख और 25 साल में ₹1.62 करोड़। निवेश सिर्फ ढाई गुना बढ़ा लेकिन returns 14 गुना से भी ज़्यादा। यही compounding का असली जादू है।