जब पूरी pharma industry में एक ही चर्चा हो कि अमेरिका ने branded और patented दवाओं पर 100% import tax लगा दिया तो स्वाभाविक है कि कंपनियों के माथे पर चिंता की लकीरें आ जाएं। अमेरिकी बाज़ार से कमाई करने वाली ज़्यादातर भारतीय pharma companies इस फैसले से सकते में हैं। लेकिन इसी भीड़ में एक कंपनी ऐसी है जो बिल्कुल शांत खड़ी है। Senores Pharmaceuticals Ltd का जवाब साफ है — हमारी manufacturing तो America में ही है, हमें किसी tariff का डर नहीं। Pharma Companies डरी हुई थीं, Senores ने Atlanta में बैठकर कहा — “हमें कोई फर्क नहीं पड़ता””

Atlanta में बैठी है इस कंपनी की असली ताकत
Senores Pharmaceuticals के पास दो formulation units हैं। एक Atlanta में जो USFDA approved और DEA compliant है और दूसरा Chhatral, Ahmedabad में जो WHO-GMP approved है। इसके अलावा भारत में दो API sites हैं , Chhatral और Naroda में और तीन R&D centers हैं जिनमें से एक अमेरिका में है।
Atlanta वाला plant कंपनी का सबसे बड़ा हथियार है। 1,85,300 वर्ग फुट में फैला यह plant हर साल 1.2 billion OSD units तैयार करता है। FY26 की तीसरी और चौथी तिमाही में दो नई production lines शुरू होंगी जिससे यह क्षमता बढ़कर 2 billion units सालाना हो जाएगी। इस plant को चार USFDA approvals और आठ customer audits मिले हैं।
सिर्फ दवाएं नहीं, दूसरी companies के लिए भी बनाती है
Senores का CDMO और CMO business इसे बाकी pharma companies से अलग बनाता है। आसान भाषा में कहें तो यह कंपनी दूसरी companies के लिए formulations develop और manufacture करती है। इस segment में 40 से ज़्यादा products के contracts हैं जो America, Britain, Canada, Israel और UAE जैसे बाज़ारों में चलते हैं।
इस business model की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें लगातार कमाई आती रहती है — technology transfer fees, developmental costs और service income से। एक बार contract मिला तो कई साल तक income आती रहती है।
कंपनी के MD Swapnil Shah कहते हैं कि हम सिर्फ retail नहीं बल्कि अमेरिकी सरकार के channels को भी serve करते हैं। Government contracts के लिए बने products और controlled substances बनाने की क्षमता — यह combination बहुत कम companies के पास होता है।
Numbers देखो तो तस्वीर और साफ हो जाती है
कंपनी का quarterly और annual दोनों तरह का प्रदर्शन मज़बूत रहा है।
| मापदंड | पिछली तिमाही | इस तिमाही | बढ़त |
|---|---|---|---|
| बिक्री | ₹114 करोड़ | ₹138 करोड़ | 21% |
| Operating Profit | ₹19 करोड़ | ₹34 करोड़ | 79% |
| Net Profit | ₹18 करोड़ | ₹21 करोड़ | 17% |
साल दर साल देखें तो बिक्री ₹80 करोड़ से बढ़कर ₹138 करोड़ हुई यानी 72.5% की छलांग। Net Profit ₹11 करोड़ से ₹21 करोड़ पहुँचा यानी करीब 91% की बढ़त। मेरे हिसाब से operating profit में 79% की quarterly growth सबसे ज़्यादा ध्यान खींचती है क्योंकि यह बताती है कि कंपनी का core business कितनी तेज़ी से मज़बूत हो रहा है।
बाज़ार में खड़े हैं कहाँ?
Senores Pharmaceuticals का market cap अभी करीब ₹3,373 करोड़ है और शेयर ₹732.50 पर trade कर रहा है। पिछले छह महीनों में 32.56% का return दिया है जो एक mid-cap pharma company के लिए solid performance है।
Q1 FY26 में कंपनी का करीब 65% revenue America, Canada और Britain से आया। 70 ANDA approvals, 24 commercialized products, 57 pipeline products और 37 CGT opportunity products यह portfolio बताता है कि कंपनी सिर्फ आज नहीं बल्कि आने वाले कई सालों के लिए भी तैयार है।
Tariff का डर नहीं तो आगे क्या?
जहाँ बाकी Indian pharma companies यह हिसाब लगा रही हैं कि अमेरिकी tariff से उनकी कमाई कितनी घटेगी, वहीं Senores उन नई production lines को तैयार करने में लगी है जो FY26 के आखिर तक capacity दोगुनी कर देंगी। America के अंदर manufacturing होने की वजह से import tax का सवाल ही नहीं उठता।
यह वो फर्क है जो planning और execution से बनता है। जो company 5 साल पहले Atlanta में plant लगाने का फैसला ले चुकी थी आज वो उसी फैसले का फल खा रही है जबकि बाकी companies नई रणनीति बनाने में वक्त गँवा रही हैं।
क्या तुम्हें लगता है कि भारतीय pharma companies को अब India में बैठकर export करने की बजाय target market में ही manufacturing लगानी चाहिए, या इससे cost इतनी बढ़ जाती है कि फायदा नहीं रहता?






1 thought on “जब सारी Pharma Companies डरी हुई थीं, Senores ने Atlanta में बैठकर कहा – “हमें कोई फर्क नहीं पड़ता””