Infosys का $1 Billion AI Revenue का दावा और Nandan Nilekani की वो बात जो हर IT Investor को सुननी चाहिए

On: June 25, 2026 5:12 PM

23 जून 2026 को Infosys के 45वें Annual General Meeting में जो हुआ वो सिर्फ एक corporate event नहीं था। यह उस पूरी बहस का जवाब था जो पिछले दो सालों से चल रही है कि AI आने के बाद India की IT companies का क्या होगा। CEO Salil Parekh और Chairman Nandan Nilekani ने shareholders के सामने जो कहा उसने कई सवालों के जवाब दिए और कुछ नए सवाल भी खड़े किए।


$1 Billion AI Revenue यह आंकड़ा कितना बड़ा है?

Infosys CEO Salil Parekh ने AGM में बताया कि कंपनी का AI services से annualised revenue अब करीब $1 billion यानी लगभग ₹8,500 करोड़ तक पहुँच गया है और यह segment बहुत तेज़ रफ्तार से बढ़ रहा है। Infosys share price पर नज़र रखने वाले Investors के लिए यह एक अहम signal है।

यह आंकड़ा तब और meaningful लगता है जब याद आता है कि FY26 में कंपनी का कुल revenue $20 billion से ऊपर रहा। यानी AI अभी कुल revenue का एक छोटा हिस्सा है लेकिन growth की रफ्तार देखकर लगता है कि यह हिस्सा तेज़ी से बड़ा होने वाला है।

Parekh ने यह भी कहा कि AI agents का इस्तेमाल करके technology modernisation आज के सबसे बड़े काम में से एक है। Infosys AI strategy के तहत कंपनी अपने Topaz Fabric platform से global enterprises को AI adoption में मदद कर रही है।


Nandan Nilekani ने क्या कहा जो सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा?

Infosys के co-founder और Chairman Nandan Nilekani का AGM में एक statement बहुत चर्चा में रहा। उन्होंने shareholders से कहा कि AI किसी Infosys जैसी company को replace नहीं करेगा बल्कि उन्हें और मज़बूत बनाएगा जो इस बदलाव के साथ चलें।

उनकी यह बात इसलिए important है क्योंकि पिछले कुछ सालों में यह डर बढ़ता जा रहा था कि generative AI आने के बाद IT services companies की ज़रूरत कम हो जाएगी। Nilekani ने उस डर को directly address किया।

उन्होंने कहा कि AI revolution ने legacy system upgrades को पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरी बना दिया है। मेरे हिसाब से यह सबसे smart observation है क्योंकि दुनिया भर की बड़ी companies के पास पुराने systems हैं जिन्हें AI-ready बनाना ज़रूरी है और यह काम Infosys जैसी companies ही कर सकती हैं।


$400 Billion का मौका — 2030 तक का plan क्या है?

Nilekani ने AGM में एक बड़ा number सामने रखा। उनके मुताबिक AI-first services का global addressable market 2030 तक $400 billion तक पहुँच सकता है और Infosys इस opportunity का बड़ा हिस्सा हासिल करना चाहती है।

Infosys FY27 guidance की बात करें तो कंपनी ने 1.5% से 3.5% revenue growth और 20% से 22% operating margin का target रखा है। FY26 में large deals $14.9 billion के रहे जो पिछले साल से 28% ज़्यादा है। यह pipeline बताती है कि demand कमज़ोर नहीं है।


“Build vs Buy” – Nilekani की वो बात जो Software Companies को डरा सकती है

AGM की एक और दिलचस्प बात Nilekani ने यह कही कि companies अब बाहर से software खरीदने की बजाय खुद capabilities build करने की तरफ जा रही हैं।

यह shift बड़ी बात है। मान लो कोई Pune की manufacturing company है जो पहले SAP या Oracle जैसे ready-made software खरीदती थी। अब वो चाहती है कि उसके लिए customized AI solution बने। यह काम Infosys जैसी services companies करती हैं। यानी traditional software vendors के लिए यह खतरा है लेकिन IT services companies के लिए यह opportunity है।

Nilekani का pointमतलब क्या है
AI legacy modernisation urgentपुराने systems बदलने का काम बढ़ेगा
Build vs Buy preferenceCustom solutions की demand बढ़ेगी
Models + Transaction systems convergenceDeep integration का काम बढ़ेगा
AI amplifies not replacesIT firms को डरने की ज़रूरत नहीं

Infosys Share Price पर क्या असर?

24 जून 2026 को Infosys shares इस AGM की खबरों के बाद spotlight में हैं। Infosys का total market capitalisation 23 जून 2026 तक NSE data के मुताबिक ₹4.17 लाख करोड़ था। Q4 FY26 में कंपनी का net profit ₹8,501 करोड़ रहा जो साल दर साल 21% ज़्यादा है।

इसके अलावा Infosys ने 23 जून को GlobalFoundries के साथ अपने multi-year collaboration को भी expand किया है जिसमें semiconductor manufacturer के enterprise IT landscape के लिए AI-led managed services दी जाएंगी। यह deal दिखाती है की कंपनी सिर्फ बातें नहीं कर रही बल्कि काम भी हो रहा है।


IT Sector के Investors के लिए असली सवाल

Infosys AI revenue और WhatsApp-CRED जैसी खबरें मिलकर एक बड़ी तस्वीर बनाती हैं। Indian tech ecosystem अब सिर्फ backend services provider नहीं रहा। एक तरफ Infosys जैसी established company AI में $1 billion revenue बना रही है तो दूसरी तरफ CRED जैसी startup का founder WhatsApp जैसी global platform का CEO बन रहा है।

Infosys NSE और BSE दोनों पर listed है और NYSE पर भी trade होती है। जो Investors long term में IT sector में रहना चाहते हैं उनके लिए यह AGM एक confidence builder है। लेकिन एक बात ध्यान रखना जरूरी है AI revenue अभी $1 billion है लेकिन $400 billion के market में यह बहुत छोटा हिस्सा है। अगले 4 साल में यह gap कितना पटता है यही असली performance indicator होगा।

तुम्हें क्या लगता है कि Infosys और TCS जैसी Indian IT companies AI revolution में genuinely winner बनेंगी या Accenture और IBM जैसी global giants उन्हें पीछे छोड़ देंगी?

और पढ़ें

Leave a Comment