अगर कोई तुमसे कहे कि एक भारतीय कंपनी वो काम कर रही है जो पूरी दुनिया में सिर्फ एक और कंपनी कर पाती है, तो शायद तुम एक बार के लिए चौंक जाओ। लेकिन यह सच है। Lucknow के एक plant में कुछ ऐसा हुआ है जो भारत की aerospace और defence manufacturing की तस्वीर बदल सकता है।
PTC Industries की subsidiary Aerolloy Technologies ने अपने Lucknow plant में एक नया Vacuum Arc Remelting यानी VAR 400 Furnace successfully commission किया है। इस furnace की मदद से Aerolloy अब दुनिया की सबसे बड़ी titanium castings बना सकती है। Aero engines, industrial gas turbines, defence और aerospace platforms जैसे submarines और strategic weapon systems , इन सब के लिए यह castings बेहद ज़रूरी होती हैं।

यह furnace इतना खास क्यों है?
दुनिया में इस इस capability वाली अब सिर्फ दो कंपनियाँ हैं — एक Aerolloy और एक कोई और। बस। यही बात इसे ordinary industrial news से अलग बनाती है।
पहले भारत को यह material और castings बाहर से import करने पड़ते थे जो न सिर्फ महंगा था बल्कि supply chain का risk भी था। अब Aerolloy पूरी value chain खुद cover कर सकती है यानी alloy और material production से शुरू होकर बड़े precision castings तक सब कुछ एक ही छत के नीचे। इससे कंपनी की efficiency बढ़ेगी, cost कम होगी और global customers को एक secure supply chain मिलेगी।
मेरे हिसाब से यह सिर्फ एक machine commission करने की खबर नहीं है। यह उस direction का signal है जिसमें भारत की defence manufacturing जा रही है।
कंपनी की नींव कितनी मज़बूत है?
PTC Industries कोई नई company नहीं है। पिछले 60 सालों से यह precision metal components बनाती आ रही है और आज भारत की top companies में गिनी जाती है। Subsidiary Aerolloy Technologies aerospace और defence sector के लिए titanium और superalloy castings बनाने में लगी है।
Lucknow में Uttar Pradesh Defence Industrial Corridor में 50 एकड़ ज़मीन पर एक नई ultra modern manufacturing facility पर काम चल रहा है। यहाँ titanium और superalloy mill बनेगा जो ingots, billets, bars, plates और sheets जैसे critical materials तैयार करेगा। यह सब मिलाकर एक ऐसा setup बन रहा है जो आने वाले कई सालों तक काम देगा।
Global Market कितना बड़ा है?
Aerospace grade titanium और superalloy castings का market हर साल अरबों dollars का है और आने वाले समय में और तेज़ी से बढ़ने वाला है। Aerolloy का नया furnace कंपनी को domestic और international दोनों markets में बड़ा हिस्सा हासिल करने का मौका देता है।
यह कदम देश के बड़े लक्ष्यों से भी मेल खाता है:
- Aerospace और defence में technological आत्मनिर्भरता
- Import पर निर्भरता कम करना
- Defence और aerospace sector में export capacity बढ़ाना
Investors क्या सोच रहे हैं?
Numbers देखो तो तस्वीर बहुत साफ हो जाती है।
| जानकारी | आँकड़ा |
|---|---|
| Mukul Agrawal की हिस्सेदारी | 1.07% यानी 1,60,000 शेयर (जून 2025) |
| 3 साल का return | 560% |
| 5 साल का return | 3,900% |
5 साल में 3,900% return का मतलब यह है कि अगर किसी ने 5 साल पहले ₹1 लाख लगाए होते तो आज वो ₹40 लाख के करीब होते। Mukul Agrawal जैसे seasoned investor का इसमें होना भी एक संकेत है कि यह stock किसी ने बिना सोचे नहीं चुना।
मैंने notice किया है की जो companies niche manufacturing में एकाधिकार जैसी position बना लेती हैं उनका stock long term में बाकी सबको पीछे छोड़ देता है।
तो इसका क्या मतलब निकलता है?
Aerolloy का यह VAR 400 Furnace सिर्फ एक equipment नहीं है। यह एक ऐसी capability है जो भारत के पास पहले नहीं थी और अब है। Defence और aerospace में जो देश self-reliant होता है वही long term में दूसरों पर depend नहीं करता और यही बात companies पर भी लागू होती है।
PTC Industries की यह journey देखकर एक सवाल मन में आता है , क्या भारत की छोटी और focused manufacturing companies आने वाले 10 सालों में global defence supply chain की backbone बन सकती हैं?





