7 करोड़ नौकरीपेशा लोगों के लिए Good News – EPF पर मिलेगा 8.25% ब्याज और UPI से होगी सीधी निकासी

On: June 25, 2026 5:30 PM

अगर आप नौकरी करते हैं और हर महीने आपकी salary से PF कटता है तो यह खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है। Finance Ministry ने 19 जून 2026 को officially confirm कर दिया कि FY2025-26 के लिए EPF पर ब्याज दर 8.25% ही रहेगी। यह लगातार तीसरा साल है जब EPFO ने अपने subscribers के लिए यही दर बनाए रखी है। और इसके साथ एक और बड़ी खबर है — जल्द ही आप अपने EPF का 75% हिस्सा सीधे UPI से निकाल सकेंगे।


पहले समझो , यह 8.25% कैसे तय हुआ?

2 मार्च 2026 को Central Board of Trustees यानी CBT की बैठक में Labour Minister Mansukh Mandaviya की अध्यक्षता में यह फैसला हुआ कि EPF interest rate 8.25% पर बनाए रखी जाए। इसके बाद यह proposal Finance Ministry के पास approval के लिए गई और अब officially मंज़ूरी मिल गई है।

लेकिन दिलचस्प बात यह है कि EPFO की अपनी investment sub-committee और Finance Ministry ने सुझाया था कि दर 8.25% से घटाकर 8.10% कर दी जाए। अगर 8.10% होती तो EPFO को ₹1,675 करोड़ का surplus मिलता। लेकिन CBT ने 8.25% रखी जिससे EPFO को ₹944 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ेगा। यानी subscribers का फायदा कर के EPFO ने खुद नुकसान लिया | यह बात ध्यान देने वाली है।


पिछले कुछ सालों में EPF rate कहाँ थी?

वित्त वर्षब्याज दर
2015-168.80%
2018-198.65%
2019-208.50%
2021-228.10% (40 साल का निचला स्तर)
2022-238.15%
2023-248.25%
2024-258.25%
2025-268.25%

2021-22 में जब rate 8.10% पर आई थी वो 1977-78 के बाद सबसे कम थी। उसके बाद से धीरे धीरे rate बढ़ी और अब तीन साल से 8.25% पर टिकी है।


UPI से EPF निकासी , यह कैसे काम करेगा?

यह सबसे बड़ी खबर है। EPFO 3.0 platform के तहत subscribers जल्द ही अपने provident fund का 75% हिस्सा सीधे UPI apps या EPF-linked ATMs से निकाल सकेंगे।

यह नई सुविधा National Payments Corporation of India यानी NPCI के साथ मिलकर बनाई गई है। Testing पूरी हो चुकी है और official rollout जल्द होने की उम्मीद है।

मेरे हिसाब से यह उन लोगों के लिए सबसे बड़ी राहत है जो कोई medical emergency या अचानक आई ज़रूरत में EPF से पैसा निकालना चाहते हैं। पहले इस प्रक्रिया में हफ्तों लग जाते थे, कागज़ात लगाओ, form भरो, wait करो। अब वही काम मिनटों में BHIM app से हो जाएगा।

EPFO ने technically भी तैयारी शुरू कर दी है और जून 2026 के अंत तक सभी members के passbooks में interest credit होने की उम्मीद है।


पहले 13 categories थीं, अब सिर्फ 3

EPFO ने withdrawal rules भी simplify किए हैं। पहले EPF से पैसा निकालने के लिए 13 अलग अलग categories थीं जो लोगों को confuse करती थीं। अब इन्हें घटाकर सिर्फ 3 कर दिया गया है:

  • ज़रूरी ज़रूरतें जैसे बीमारी, शिक्षा और शादी
  • घर से जुड़ी ज़रूरतें
  • विशेष परिस्थितियाँ

यह simplification उन blue-collar workers के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जो online portal की जटिलताओं से परेशान रहते थे।


8.25% – क्या यह काफी है?

यह सवाल हर कोई पूछ रहा है। अभी retail inflation 3 से 4% के बीच है। इस हिसाब से 8.25% real return करीब 4.5 से 5% बनती है जो bank FD से बेहतर है। साथ ही EPF पर मिलने वाला ब्याज tax-free है जो इसे और attractive बनाता है।

मान लो कोई Delhi का एक teacher है जिसके EPF account में ₹10 लाख जमा हैं। 8.25% की दर से उसे साल में ₹82,500 का ब्याज मिलेगा और वो पूरी तरह tax-free होगा। वही पैसा bank FD में रखो तो interest पर tax भी देना पड़ेगा।


Subscribers को अभी क्या करना चाहिए?

जो लोग UPI withdrawal facility का फायदा लेना चाहते हैं उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके EPFO account में bank details, Aadhaar और UAN सब कुछ update हो। अगर कोई detail गलत है तो withdrawal के वक्त problem आ सकती है।

इसके अलावा अपना EPFO passbook जून के अंत तक check करते रहें। Interest credit होने पर आपको notification आएगी।

क्या तुम्हें लगता है कि UPI से EPF निकासी की सुविधा आने के बाद लोग ज़रूरत से ज़्यादा पैसे निकालने लगेंगे जो retirement savings पर असर डाल सकता है, या यह सिर्फ एक useful emergency tool है?


और पढ़ें

Leave a Comment